नाचते-गाते जगन्नाथ मंदिर पहुंचा किन्नर समुदाय, सवा किलो चांदी का छत्र चढ़ाकर मनोरथ पूरा किया
मेवाड़ और मालवा अंचल के किन्नरों ने आज ज्येष्ठ मास की द्वितीया पर भगवान जगन्नाथ के मंदिर में चांदी का छत्र चढ़ाया। इस भीषण गर्मी में दो किमी पैदल चलकर शहर के जगदीश चौक स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर पहुंचे किन्नरों ने भगवान को सवा किलो चांदी से बना छत्र चढ़ाकर मनोरथ पूरा किया।