March 12, 2026 3:28 pm

Search
Close this search box.

मनीष गलुण्डिया बने यू.सी.सी.आई. के अध्यक्ष, सन्दीप बापना वरिष्ठ उपाध्यक्ष

👤 Mewar Express News
June 7, 2025

उदयपुर। उदयपुर चैम्बर आफ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्री की वार्षिक साधारण सभा की बैठक हुई जिसमे मनीष गलुण्डिया आगामी सत्र 2025-2026 के लिए यूसीसीआई के अध्यक्ष चुने गए।

सभा के आरम्भ में अध्यक्ष एम.एल. लूणावत ने वर्ष 2024-2025 की यूसीसीआई की उपलब्धियों में वर्ष के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों का उल्लेख किया। मानद महासचिव ने गत वर्ष के मिनिट्स सदन के समक्ष रखे जिनका सदन द्वारा अनुमोदन किया गया। यू.सी.सी.आई. के मानद कोषाध्यक्ष प्रकाशचन्द्र जैन ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 का वार्षिक आडिटेड लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जिसकी वार्षिक साधारण सभा ने पुष्टि की। उसके बाद कोषाध्यक्ष प्रकाशचन्द्र जैन ने वर्ष 2025-2026 का बजट प्रस्तुत किया जिसका वार्षिक साधारण सभा द्वारा अनुमोदन किया गया।

 

आनलाईन हुए चुनाव में चुनाव अधिकारी बी.आर. भाटी ने अध्यक्ष पद पर मनीष गलुण्डिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर हारमनी प्लास्टिक्स के सन्दीप बापना एवं उपाध्यक्ष पद हेतु कुन्दन मिनरल्स के महेन्द्र खमेसरा के निर्वाचन की घोषणा की।

बी.आर. भाटी ने कार्यकारिणी सदस्य हेतु बडे एवं मध्यम उपक्रम श्रेणी में एलाईड इलेक्ट्राॅनिक्स के प्रदीप बापना, पी.आई.एल. इटैलिका लाईफस्टाईल के राजेन्द्र कुमार हेडा, पायरोटेक वर्कस्पेस साॅल्यूशंस के पुनीत तलेसरा, राष्ट्रीय केमिकल्स एण्ड मिनरल्स के लक्ष्मीकान्त वैष्णव तथा टेम्पसन्स इंस्ट्रूमेन्ट्स के विनय राठी के निर्वाचन की घोषणा की।

बी.आर. भाटी ने लघु एवं माइक्रो उपक्रम श्रेणी से एडविट लिफ्ट्स एण्ड आॅटोमेशन के धीरज मुणोत, कैलक्ले इण्डिया के डाॅ. हितांषु कौशल, चौधरी एण्ड कम्पनी के सिद्धार्थ चौधरी, ईजी फ्लक्स पाॅलीमर्स के आदित्य बोहरा, मिलेनियम डायमण्ड टूल्स के संजय नागौरी, ऑरेकल केमिकल्स के अरविन्द मेहता, पैराकासा इन्टीरियो के स्वास्तिक रांका, साधना आयुर्वेदिक्स के पंकज माण्डावत, शुभ संगमरमर के ओमप्रकाश अग्रवाल, तिरुपति बालाजी मिनरल्स के हितेष पटेल के निर्वाचन की घोषणा की।

ट्रेडर्स (व्यापारी) वर्ग में दुगड मार्बल्स एण्ड ग्रेनाईट्स के अरिहन्त दुगड, जय गणपति एन्टरप्राईज के पनिल पोखरना, माहेश्वरी एण्ड सन्स के राकेश माहेश्वरी, सचिन मोटर्स के सुभाष सिंघवी का निर्वाचन हुआ।

चुनाव अधिकारी बी.आर. भाटी ने प्रोफेशनल्स तथा शैक्षणिक संस्थान वर्ग में सम्पतिलाल बोहरा एण्ड कम्पनी के सुधीर मेहता तथा कर्तव्य एण्ड कम्पनी के कर्तव्य शुक्ला के निर्वाचन की घोषणा की।

महिला सदस्य वर्ग डायनैमिक डिटैक्टिव्स एण्ड सिक्योरिटी की मंजीत कौर बंसल के निर्वाचन की चुनाव अधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।

मेम्बर बाॅडिज एवं एसोसिएशन वर्ग में इण्डियन इंस्टीट्यूट आॅफ मेटेरियल्स मैनेजमेन्ट के दिनेशचन्द्र झंवर, उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के पंकज कुमार गंगावत एवं उदयपुर मार्बल प्रोसेसर्स समिति के कपिल सुराणा निर्विरोध निर्वाचित हुए।

भूतपूर्व अध्यक्ष श्रेणी से सीओपीएल प्रिन्ट ओ पैक के हंसराज चौधरी तथा सिरोया सीमेन्ट उद्योग के वीरेन्द्र सिरोया के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।

सर्विस एन्टरप्राईज वर्ग में आरके सिंघवी एण्ड कम्पनी के मोहित सिंघवी एवं अन्य का निर्वाचन हुआ।

उपरोक्त निर्वाचित सदस्यों के अतिरिक्त एम.एल. लूणावत निवर्तमान अध्यक्ष की हैसियत से वर्ष 2025-26 के लिए कार्यकारिणी के सदस्य रहेंगे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष गलुण्डिया ने वर्ष 2025-2026 में उदयपुर संभाग के उद्यमियों एवं व्यवसायियों की विभिन्न कठिनाईयों को दूर करने का संकल्प दोहराते हुए सदस्यों की औद्योगिक व व्यावसायिक समस्याओं का निराकरण उनकी सर्वोच्च प्रथमिकता रहेगी।

अध्यक्ष मनीष गलुण्डिया ने कहा कि यूसीसीआई के माध्यम से हम विभिन्न सरकारी विभागों के साथ सामन्जस्य स्थापित करते हुए समस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न सरकारी विभागों में यूसीसीआई का प्रभाव बनाने एवं प्रतिनिधित्व कायम करने हेतु प्रयास करेंगे। इसके साथ ही इस वर्ष की भावी कार्य योजना मनीष गलुण्डिया ने सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की। यूसीसीआई के सदस्यों की समस्याओं का निराकरण करने हेतु प्रयास करने, उदयपुर सम्भाग के औद्योगिक विकास के लिये काॅर्पोरेट सदस्यों का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त करना आदि गतिविधियां उनकी इस वर्ष की कार्ययोजना में सम्मिलित हैं। गलुण्डिया ने उद्यमिता को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए कई विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने तथा संभाग की लघु उद्योग इकाइयों के लाभार्थ यू.सी.सी.आई. के माध्यम से उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने का संकल्प प्रकट किया।

निवर्तमान अध्यक्ष एम.एल. लूणावत संरक्षक श्री बी.एच. बापना ने अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर मनीष गलुण्डिया को तथा अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएँ दी।

You May Also Like👇