April 29, 2026 5:25 pm

Search
Close this search box.

उदयपुर के डॉ. अजीत सिंह का शोध विदेशी जर्नल में छपा

👤 Mewar Express News
April 29, 2026

उदयपुर। पारस हेल्थ हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जरी विभाग के हेड डॉ. अजीत सिंह ने रीढ़ की हड्डी की एक बहुत ही दुर्लभ बीमारी हेमोरैजिक सिनोवियल सिस्ट पर एक विशेष शोध किया है। इस शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित रोमानियन न्यूरोसर्जरी जर्नल में जगह मिली है। यह बीमारी इतनी दुर्लभ है कि पूरी दुनिया में अब तक इसके केवल 50 से भी कम मामले सामने आए हैं। यह समस्या अचानक मरीज की नसों और शरीर की कार्यक्षमता को बिगाड़ सकती है। डॉ. अजीत सिंह के इस शोध से अब दुनिया भर के डॉक्टरों को इस बीमारी को समझने में मदद मिलेगी।

अपने इस अध्ययन में डॉ. अजीत सिंह ने बताया है कि एमआरआई जैसे आधुनिक तरीकों से इस बीमारी की सही पहचान कैसे की जा सकती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि अगर समय रहते बीमारी का पता चल जाए और सही सर्जरी की जाए, तो मरीज को गंभीर नुकसान से बचाया जा सकता है। डॉ. अजीत सिंह के अनुसार, इस शोध का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों को ऐसी दुर्लभ स्थिति के बेहतर इलाज के लिए जानकारी देना है। यह उपलब्धि न केवल चिकित्सा जगत के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे उदयपुर का नाम भी अंतरराष्ट्रीय मेडिकल रिसर्च के क्षेत्र में रोशन हुआ है।

You May Also Like👇