उदयपुर। दी उदयपुर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लि. उदयपुर की 52 वीं वार्षिक आम सभा आयोजित की गई जिसमें पूर्व अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में बैंक के सदस्यों ने भाग लिया जिसमें मोहन पाराशर, अध्यक्ष दी राजस्थान अरबन को-ऑपरेटिव बैंक्स फेडरेशन लि. और एम. एल. शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दी राजस्थान अरबन को-ऑपरेटिव बैंक्स फेडरेशन लि. थे।
सर्व प्रथम बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी समीना बानु ने गत आम सभा 2024 की कार्यवाही रिपोर्ट पेश की जिसे आम सभा ने अनुमोदित किया।
बैंक के अध्यक्ष तौसीफ हुसैन ने सदस्यों का हार्दिक स्वागत करते हुए अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि वर्ष 2024-25 में बैंक की जमाएँ 851.45 करोड रुपये तथा अग्रिम 371.45 करोड़ रुपये हो गये है। बैंक का पूंजी पर्याप्ता अनुपात 27.49 प्रतिशत रहा है जो कि बैंक की अच्छी वित्तीय स्थिति को दर्शाता है।
उन्होंने बताया की बैंक का कर पूर्व लाभ 14.14 करोड़ रुपये हुआ है। बैंक का सुरक्षित कोष 132.26 करोड हो गया है।






