April 30, 2026 7:21 am

Search
Close this search box.

साउथ राजस्थान में पारस हेल्थ ने की रोबोटिक पार्टियल नी सर्जरी

👉 70 वर्षीय मरीज कुछ घंटों में चलने लगा
👤 Mewar Express News
August 6, 2025

उदयपुर। पारस हेल्थ उदयपुर ने साउथ राजस्थान में रोबोटिक पार्टियल (यूनिकॉन्डायलर) नी रिप्लेसमेंट सर्जरी कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह सर्जरी मेरिल के पूरी तरह ऑटोमैटिक CUVIS नेविगेशन सिस्टम रोबोटिक आर्म की मदद से की गई। प्रक्रिया को ऑर्थोपेडिक एक्सपर्ट डॉ. आशीष सिंघल ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यह तकनीक जॉइंट रिप्लेसमेंट में तेज रिकवरी और बेहतर परिणाम देती है।

70 वर्षीय मरीज की यह सर्जरी तीन सप्ताह पहले की गई थी। सिर्फ 2–3 घंटे बाद ही मरीज स्वयं चलने, टॉयलेट जाने और सीढ़ियां चढ़ने लगे। अगले दिन ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई और उन्हें केवल सामान्य दर्द की दवाइयों की जरूरत पड़ी।

डॉ. सिंघल के अनुसार, जिन मरीजों को घुटने के सिर्फ एक हिस्से में अर्थराइटिस होता है, उनके लिए यह तकनीक बेहतरीन है। CUVIS सिस्टम से हड्डी को अधिक सुरक्षित रखते हुए, कम ब्लीडिंग और अत्यधिक सटीकता से सर्जरी की जा सकती है। यह मरीज को जल्दी सामान्य जीवन में लौटने और कम दर्द के साथ बेहतर अनुभव देने में मदद करता है। पारस हेल्थ का उद्देश्य साउथ राजस्थान में एडवांस्ड ऑर्थोपेडिक इलाज को सभी के लिए उपलब्ध कराना है।

You May Also Like👇