April 16, 2026 1:20 pm

Search
Close this search box.

तपस्वी केशुलालजी म. का 112 वां जन्म जयंती समारोह सम्पन्न

👤 Mewar Express News
August 10, 2025

उदयपुर। घोर तपस्वी केशुलाल जी म. की 112 वीं जन्म जयंती गुणानुवाद सभा के रूप में केशवधाम भूपालपूरा में मनाई गई। केशवधाम सेवा संस्थान अध्यक्ष महेश बम्ब ने बताया की इस अवसर पर श्रमण संघीय डॉ. श्री सुशील जी म.सा., श्री श्रद्धा जी म., पूज्या श्री मधु कंवर जी म., डॉ श्री चिन्तन श्री जी म., डॉ हर्ष प्रभा जी म. का मंगल आशीष प्राप्त हुआ।

गुणानुवाद सभा में साध्वी डॉ श्री चिन्तन श्री जी म. ने फ़रमाया की परम पूज्य केशुलाल जी म. सा ने लोगो के मन पर तप की ऐसी अमिट छाप छोड़ी की आज भी उनकी प्रेरणा से अनेक तप, दान, जीव दया और प्रतिदिन प्रार्थना के प्रकल्प निरंतर चल रहे है।

उन्होंने बताया की केशवधाम की भूमि में इतनी ऊर्जा हैं की यह स्थान एक तीर्थधाम बन गया हैं। सभा में साध्वी डॉ. हर्षप्रभा जी म. ने बताया की वे खुशकिस्मत हैं की उन्हें पूज्य म. का सानिध्य अनेको बार प्राप्त हुआ। उनके लिए गरीब, अमीर, जैन, अजैन सभी सम्प्रदाय के श्रावक बराबर थे एवं सभी लोग उनके दर्शन एवं आशीर्वाद हेतु आते थे।

श्रमण संघीय डॉ श्री सुशील जी म. ने फ़रमाया की पूज्य म. ने अपने जीवन को कठिन से कठिन तप करते हुए व्यतीत किया। इस महान आत्मा ने 58 वर्ष तक बेले – बेले की निरंतर कठिन तपस्या करते हुए 17 बार मास खमण एवं अन्य तपस्या भी की। ऐसी समता, विनम्रता की मूर्ति वचन सिद्ध संत के जन्म दिवस पर हमें उनसे प्रेरणा लेते हुए जप, तप, त्याग की कोई न कोई प्रतिज्ञा लेनी चाहिए।

मीडिया प्रभारी सम्पत बापना ने बताया की सभा में स्थानकवासी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. बी. एस. बम्ब, विशिष्ट अतिथि आर. के. जैन IFS, कांतिलाल जी जैन नाकोड़ा ज्योतिषाचार्य , एडवोकेट रोशनलाल जैन चातुर्मास समिति अध्यक्ष पंचायती नोहरा एवं गौतम प्रसादी के लाभार्थी डॉ. रेवंत सिंघवी, राजीव सिंघवी ने अपने विचार प्रस्तुत किये। अर्थ सहयोगी डॉ. पुष्पा बम्ब, ललित कोठारी CA, डॉ. लवीना सामर, ज्योति चौधरी, बलवंत जैन, ललित पगारिया, संजय सियाल, सुनील बापना, विवेक छाजेड, भंवर भाणावत, राजेन्द्र सिंह सामर, राजलक्ष्मी, मनीला नाचानी, नसरीन हितावाला, दिनेश चंडालिया, मीठालाल सिंघवी, सुजाता खमेसरा, सुधा खाब्या, चांदमल संचेती आदि का उपरना ओढ़ा कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिम्मत रांका ने किया।

संस्थान के विवेक छाजेड़ ने बताया की जन्म जयंती के अवसर पर आशाधाम में निवासरत लगभग 300 रहवासियों को केशव भक्तो द्वारा आदर पूर्वक गौतम प्रसाद कराया गया।

कार्यक्रम में सुनील बापना, जिनेन्द्र बापना, संदीप कंठालिया, अशोक मादरेचा, प्रवीण बम्ब, यशवंत तलेसरा, अशोक बापना, कल्पेश पगारिया, शैलेश मारु, नम्रता भंडारी, भोपाल सिंह कोठारी आदि अनेक गुरु भक्तो ने सेवाएं दी।

You May Also Like👇