Suresh Lakhan
उदयपुर। मार्बल रॉयल्टी पर एक अगस्त से बढ़ाई गई दरों के चलते, हो रहे विरोध पर उद्यमी शुक्रवार को सीएम भजनलाल शर्मा से मिले। राज्य सरकार से रॉयल्टी में बढ़ोतरी के मामले में चर्चा के बाद निर्णय करते हुए मार्बल रॉयल्टी पर 10 प्रतिशत की कमी की गई है।
उदयपुर मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज गंगावत ने बताया कि जयपुर में मुख्यमंत्री से रॉयल्टी के सम्बन्ध में वार्ता की गई। इस दौरान संरक्षक विरमदेव सिंह कृष्णावत, केशरियाजी मार्बल एसोसिएशन से महेंद्र सिंह सिसोदिया, विजय सिंह राठौड़, राजसमन्द माइनिंग के अध्यक्ष गौरव सिंह राठौड़, राजसमन्द मार्बल
बैठक में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, लघु उद्योग भारती से राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, प्रमुख खान सचिव टी रविकांत और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यप्रकाश काबरा और अन्य संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे, कुम्भलगढ़ विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़ की मौजूदगी में मुख्यमंत्री से समस्याओं पर विचार विमर्श किया।
मार्बल रॉयल्टी की बढ़ाई गई दर 400 रुपए से 40 रुपए कम कर 360 करने पर सहमति बनी। इधर खंडों पर बढ़ाई गई रॉयल्टी पर भी तय किया गया कि कमेटी बनाई जाएगी, जो 45 दिन में रॉयल्टी कम करने पर निर्णय देगी।








