उदयपुर। उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों का विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया है। बांसवाड़ा पहुंच रहे अधिवक्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
उल्लेखनीय हैं कि हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर उदयपुर में वकीलों का आंदोलन जारी है। इसी सिलसिले में गुरुवार को कुछ अधिवक्ता प्रधानमंत्री के बांसवाड़ा दौरे पर अपनी मांग पहुंचाने के लिए रवाना हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। वकीलों का कहना है कि वे वर्षों से उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए गए।
अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर मांग नहीं मानी गई, तो आंदोलन और व्यापक किया जाएगा।








