उदयपुर। पेंशनर्स की ओर प्रतिवर्ष जमा कराए जाने वाला जीवन प्रमाण पत्र कोष कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु अब भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए पेंशनर्स कल्याण विभाग के निर्देश पर कोषाधिकारी कार्यालय शिविर आयोजित कर पेंशनर्स को राहत प्रदान करने जा रहा है। ग्रामीण कोषाधिकारी महेंद्र सिंह सीमार ने बताया कि शुक्रवार को शहर के 7 स्थान पर शिविर लगाकर पेंशनर्स के जीवन प्रमाण पत्र अपडेशन का कार्य किया जाएगा। सीमार ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक नगर निगम, पंचायत समिति बड़ागांव, पंचायत समिति गिर्वा, सेक्टर 4 स्थित वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान, हरिशचंद्र माथुर लोक प्रशासन प्रशिक्षण संस्थान ओटीसी, वाटरशेड कार्यालय प्रताप नगर और सेक्टर 14 बी ब्लॉक स्थित भटनागर सभा सामुदायिक केंद्र में यह शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने शहर में निवासरत सभी पेंशनर्स से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्र में लगने वाले शिविर में उपस्थित होकर अपने जीवन प्रमाण पत्र का अपडेशन करवाएं।
पेंशनर के जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने हेतु लगेंगे शिविर
👤 Mewar Express News
November 27, 2025
You May Also Like👇

रेजिस्टेंट हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए पारस में एडवांस्ड इलाज
Mewar Express News
December 6, 2025
Read More »

गीतांजली हॉस्पिटल में फेफड़ों के कैंसर निदान एवं उपचार पर हुई संगोष्ठी
Mewar Express News
December 5, 2025
Read More »

उदयपुर के लक्की नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में जीते 4 मेडल
Mewar Express News
December 4, 2025
Read More »


खेलो इंडिया गेम्स में शानदार मेहमाननवाज़ी से एथलीट्स खुश
Mewar Express News
December 4, 2025
Read More »

पिम्स में कैडवेरिक ओथ शपथ का उद्देश्य मानव शव के साथ सर्वोच्च व्यवहार करना
Mewar Express News
December 1, 2025
Read More »

