उदयपुर। पारस उदयपुर ने विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता बढ़ाने और कैंसर सर्वाइवर को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में 10 कैंसर सर्वाइवर शामिल हुए। सभी सर्वाइवर ने अपने हिम्मत और उम्मीद की कहानी को साझा किया। इससे कार्यक्रम में शामिल लोग काफ़ी प्रेरित हुए। कार्यक्रम में पारस हेल्थ उदयपुर में मेडिकल ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर और एचओडी डॉ. मनोज महाजन और पारस हेल्थ उदयपुर में मेडिकल ऑन्कोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सचिन जैन द्वारा व्यावहारिक स्वास्थ्य चर्चा भी हुई। उन्होंने कैंसर की शुरुआती पहचान, रोकथाम और सुलभ देखभाल के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. मनीष अग्रवाल, फैसिलिटी डायरेक्टर, पारस हेल्थ उदयपुर ने कहा, “पारस उदयपुर में, हमारा संकल्प है कि हम कैंसर के इलाज में नई तकनीकों के जरिए मरीजों को बेहतरीन सुविधाएं दें और शुरुआती पहचान को बढ़ावा दें। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज को सही जानकारी और समर्थन देकर उन्हें सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
कैंसर भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। कैंसर के केस हर साल बढ़ रहे हैं। 2022 में भारत में कैंसर के अनुमानित 1.46 मिलियन नए केस सामने आए थे। इन आंकड़ों से गुणवत्तापूर्ण कैंसर देखभाल पहुंचाना पहले से कहीं ज़्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। इस कार्यक्रम में कैंसर के बोझ को कम करने के लिए बेहतर जागरूकता, शुरुआती जांच और लाइफस्टाइल में बदलाव की ज़रूरत पर ज़ोर दिया गया।
इस कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ. मनोज महाजन ने कहा, “कैंसर केवल एक बीमारी नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी लड़ाई है जिसके लिए मरीजों, परिवारों और देखभाल करने वालों को बहुत ज्यादा ताकत की आवश्यकता होती है। जागरूकता और समय पर डायग्नोसिस होने से हम जीवित रहने की दर में काफ़ी सुधार कर सकते हैं और इलाज से काफी ठीक हो सकते हैं। इस तरह के आयोजन चिकित्सा प्रगति और सार्वजनिक समझ के बीच की खाई को पाटने में मदद करते हैं।”
इस कार्यक्रम में भारत में कैंसर देखभाल की कमी पर भी चर्चा की गई, खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में जहां इलाज की पहुंच कम है, वहां पर इलाज उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। हर जिले में कैंसर देखभाल केंद्रों के बारे में हाल ही में केंद्रीय बजट की घोषणा को स्वास्थ्य सेवा की पहुंच में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा गया। तीन साल के अंदर 200 कैंसर डे केयर सेंटर स्थापित करने की प्रतिबद्धता देश भर में मरीजों के लिए बेहतर इलाज और मदद की नई उम्मीद लेकर आई है।
डॉ. सचिन जैन ने कहा, “हमें कैंसर की देखभाल को ज्यादा आसान और सस्ता बनाने के लिए सामूहिक रूप से काम करना चाहिए। रोकथाम, जल्दी जांच और जागरूकता से अनगिनत लोगों की जान बचाई जा सकती है। कैंसर देखभाल के बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए सरकार की प्रतिबद्धता से हम इलाज़ की कमी को पूरा करने और मरीजों तथा परिवारों को बेहतर सहायता प्रदान करने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।






