उदयपुर। फर्नीचर एंड फिटिंग्स स्किल काउंसिल (FFSC) ने इराज इवोल्यूशन डिजाइन (IEVO) और अन्य प्रमुख उद्योग भागीदारों के सहयोग से उदयपुर में IEVO X FFSC सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स (COE) का उद्घाटन उदयपुर में हुआ। यह केंद्र फर्नीचर, इंटीरियर और संबद्ध क्षेत्रों में कौशल विकास को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे छात्रों को ट्रेनिंग के बाद प्रत्यक्ष उद्योग प्लेसमेंट के अवसर मिलेंगे।
उद्घाटन समारोह में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। उन्होंने इस पहल को सरकार के उद्योग-नेतृत्व वाली कौशल विकास कार्यक्रमों के प्रति प्रतिबद्धता का एक उदाहरण बताया। यह केंद्र उद्योग में कुशल पेशेवरों की एक मजबूत कार्यबल तैयार करेगा, जिससे देश के विनिर्माण और डिजाइन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।
IEVO X FFSC COE के निदेशक सौरभ खेतान ने कहा कि इसमें आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं और उन्नत पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जो छात्रों को उद्योग से संबंधित आवश्यकताओं के अनुसार व्यावहारिक कौशल सिखाएंगे। FFSC द्वारा भारत भर में कौशल केंद्र नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है, ताकि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सकें।






