March 12, 2026 3:12 pm

Search
Close this search box.

माहे क्लिनिक में राजस्थान की पहली लाइट बी ईवो मशीन लॉन्च

👤 Mewar Express News
February 10, 2025

उदयपुर। हेयर रिडक्शन, स्किन रीजुवेनेशन और एक्ने स्कार मैनेजमेंट जैसे उपचारों में नवीनतम पद्धति को अपनाते हुए माहे क्लिनिक ने गर्व के साथ स्किननोवेशन इंडिया द्वारा राजस्थान में पहली लाइट बी ईवो की स्थापना की घोषणा की है। माहे क्लिनिक की डॉ. स्वाति त्रिपाठी ने बताया कि यह सिस्टम स्थानीय लोगों के लिए अत्याधुनिक एस्थेटिक समाधान उपलब्ध कराएगा, यह राजस्थान में एस्थेटिक डर्मेटोलॉजी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिससे उदयपुर और पूरे राजस्थान में त्वचा देखभाल उपचारों की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

लाइट बी ईवो अपने सटीकता और प्रभावशीलता के लिए जाना जाता है, और इसका उपयोग हेयर रिडक्शन, स्किन रीजुवेनेशन, और एक्ने स्कार मैनेजमेंट जैसे उपचारों में किया जाता है। डॉ. स्वाति ने आधुनिक एस्थेटिक देखभाल के प्रति बढ़ती मांग पर बल दिया, जबकि स्किननोवेशन इंडिया के बिजनेस हेड, कौशिक घोष ने इस लॉन्च को आत्मविश्वास बढ़ाने और जीवन की गुणवत्ता सुधारने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

You May Also Like👇

Leave a Comment