उदयपुर। निसान इंडिया ने उदयपुर में नए अत्याधुनिक 3 एस इंटीग्रेटेड शोरूम और वर्कशॉप का उद्घाटन किया। यह नया केंद्र करीब 12,000 वर्ग फीट में फैला हुआ है और बिक्री, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेगी।
निसान इंडिया के एम डी सौरभ वत्स ने बताया कि राजस्थान में 19 डीलर का नेटवर्क है और अभी लगभग 1500 कारें प्रतिवर्ष बेच रहे हैं, आने वाले समय में और नए वेरिएंट आएंगे और सेल डबल करने का लक्ष्य रखकर चल रहे हैं।
उदयपुर डीलर आदित्य एवं अर्जुन झाझडिया ने कहा कि यह नया शोरूम भुवाणा रोड पर सेलिब्रेशन मॉल के पास स्थित है, जिसे स्थानीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य निसान की पहुंच को बढ़ाना और ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाना है।
इस इंटीग्रेटेड फैसिलिटी की मदद से ग्राहक अब एक ही जगह पर अपनी कार की खरीद, मेंटेनेंस और पार्ट्स से जुड़ी सेवाएं आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और ग्राहक सेवा में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
निसान इंडिया का लक्ष्य इस नए नेटवर्क के ज़रिए राजस्थान और खासकर उदयपुर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को मजबूत करना है।






