उदयपुर। पारस हेल्थ उदयपुर ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अस्पताल में योग सत्र आयोजित किया। इसमें 100 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें डॉक्टर, नर्स, मरीज, अस्पताल के कर्मचारी और स्थानीय लोग शामिल थे।
योग सत्र अस्पताल कैंपस के खुले क्षेत्र में प्रशिक्षित योग शिक्षकों ने संचालित किया। सत्र में आसान योगासन और साँस लेने की तकनीकें सिखाई गईं, जो शरीर को लचीला बनाने, मन को शांत करने और भावनात्मक रूप से अच्छा महसूस कराने में मदद करती हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य संदेश थाः “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन वास करता है,” जो यह दिखाता है कि अस्पताल शारीरिक और मानसिक सेहत दोनों को रोज़ की आसान आदतों से बेहतर बनाने में विश्वास रखता है। योग को लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव का एक असरदार तरीका माना गया है। योग सिर्फ शरीर को लचीला बनाने या आराम ही नहीं देता है बल्कि योग तनाव को कम करने, दिल को स्वस्थ रखने, बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ाने और ध्यान व मनोदशा को बेहतर बनाने में मदद करता है। स्वास्थ्यकर्मियों और मरीजों दोनों के लिए योग का अभ्यास सेहत को बेहतर और जीवन को सुखद बना सकते हैं। डॉ. प्रसून कुमार, फैसिलिटी डॉयरेक्टर, पारस हेल्थ उदयपुर, ने कहा, “पारस हेल्थ उदयपुर में हम केवल बीमारी का इलाज नहीं करते बल्कि हम चाहते हैं कि लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहें। योग शरीर को चुस्त और मन को शांत रखने का एक आसान तरीका है।






