March 12, 2026 9:01 am

Search
Close this search box.

न्यूरो नेविगेशन की मदद से बच्चे का ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन

👉 पारस हेल्थ उदयपुर में 7 साल के बच्चे को मिली राहत
👤 Mewar Express News
June 27, 2025

उदयपुर। पारस हेल्थ हॉस्पिटल में एक 7 साल के बच्चे का सफल ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन किया गया है। यह ऑपरेशन न्यूरोसाइंसेस डिपार्टमेंट की एक्सपर्ट टीम ने किया, जिसका नेतृत्व डॉ. अजीत सिंह ने किया।

बच्चे को दो महीने से लगातार सिरदर्द हो रहा था, जिसके बाद MRI स्कैन में पता चला कि उसके दिमाग में लगभग 5×6 सेमी का बड़ा ब्रेन ट्यूमर है। न्यूरोसाइंसेस डिपार्टमेंट की टीम ने न्यूरो नेविगेशन तकनीक की मदद से ट्यूमर लोकेशन की सटीक जानकारी प्राप्त की फिर एडवांस इमेज-गाइडेड तकनीक और Cavitron Ultrasonic Surgical Aspirator (CUSA) का इस्तेमाल करके ट्यूमर को हटाया।

सर्जरी के सिर्फ दो दिन बाद ही बच्चे को स्वस्थ हालत में हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। पारस हेल्थ उदयपुर के सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोसर्जरी डॉ. अजीत सिंह ने कहा, “इस केस में सिर्फ तकनीकी स्किल ही नहीं, बल्कि बहुत ही सावधानी से योजना बनानी पड़ी।”

पारस हेल्थ उदयपुर के फसिलिटी डायरेक्टर डॉ. प्रसून कुमार ने बताया कि हॉस्पिटल का उद्देश्य है कि पूरे भारत में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को हाई क्वॉलिटी वाली और स्पेशलाइज्ड न्यूरो देखभाल मिल सके। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल का न्यूरो साइंसेज़ विभाग न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी को आधुनिक इमेजिंग सिस्टम, कम चीरा वाली तकनीकों और स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल के साथ मिलाकर बच्चों और बड़ों दोनों में जटिल दिमाग और रीढ़ से जुड़ी बीमारियों का इलाज करता है।

You May Also Like👇