उदयपुर। राजस्थान के प्रमुख चैम्पियन सैलून ने उदयपुर में चैम्पियन प्राइम सैलून की भव्य स्थापना की है, जिसका प्रदेश के बड़े सैलून में शुमार होगा। इसका उद्घाटन 9 जुलाई को होगा।
सैलून के डायरेक्टर दुर्गेश सेन, जमनेश सेन और कमलेश सेन ने बताया कि इस सैलून की डिज़ाइन में ग्राहकों की पसंद का विशेष ध्यान रखा गया है। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों को 15 अगस्त तक 20% फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। दशकों से कार्यरत सैलून के बारे में बताते हुए सेन ने बताया कि संभाग में हमारा यह 12वां आउटलेट है।
सैलून में अलग-अलग सर्विसेज के लिए विशेष क्षेत्र बनाए गए हैं, जैसे हैयर वॉल्ट रूम, वेडिंग वाइप रूम, शैम्पू स्टेशन, और किड्स सेक्शन। इसके अतिरिक्त, टैटू और पियर्सिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
कमलेश सेन ने बताया कि यहां 50 ग्राहकों को एक समय में सेवा देने की क्षमता है। सैलून में ग्लेम स्कूल नामक एकेडमी भी होगी, जहाँ उच्च गुणवत्ता की प्रशिक्षण प्रदान की जाएगी।
चैम्पियन सैलून का उद्देश्य है उत्कृष्टता के साथ उपभोक्ताओं को अद्वितीय सेवाएं प्रदान करना, जिससे वे एक बेहतरीन अनुभव का आनंद ले सकें।






