March 12, 2026 12:11 am

Search
Close this search box.

चैम्पियन प्राइम सैलून एवं ग्लेन एकेडमी का उद्घाटन

👉 15 अगस्त तक मिलेगा स्पेशल डिस्काउंट
👤 Mewar Express News
July 12, 2025

उदयपुर। हेयरकट और स्टाइलिंग के लिए राजस्थान के नामी चैम्पियन सैलून ने उदयपुर में चैम्पियन प्राइम सैलून तैयार किया है, इसका उद्घाटन परिवार के वरिष्ठ सदस्य दुर्गेश सेन ने किया। इस अवसर पर चैम्पियन सैलून के डायरेक्टर जमनेश सेन और कमलेश सेन उपस्थित थे।
कमलेश सेन ने बताया कि यह चैम्पियन का 12वां शोरूम है। लक्जरी सैलून में एक साथ 50 ग्राहकों को सर्विस दी जायेगी। यहां आने वाले ग्राहकों को 15 अगस्त तक 20 प्रतिशत फ्लैट डिस्काउंट दिया जाएगा। कमलेश सेन ने बताया कि यह राजस्थान का सबसे बड़ा और लग्जऱी सैलून है जहां पर ग्राहकों की सुंदरता और ग्रूमिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसे प्रीमियम बनाया गया है। इसके तहत हर सर्विसेज के लिए अलग से स्थान बनाए गए है, जैसे पॉम एंड सोल, लॉज, हैयर वॉल्ट रूम, पॉलिस एंड पॉप रूम, वेडिंग वाइप रूम, शैम्पू स्टेशन, ग्लेम एंड ग्लो एरिया, ग्रोम एंड ग्रो एरिया, हेयर स्पा रूम, कांउसलिंग रूम और किड्स सेक्शन होगा। किड्स के लिए बाइक और कार वाली चेयर होगी। इसके अलावा यहां पर टैटू आर्ट, पियर्सिंग, नेल एक्सटेंशन, नेल आर्ट, हेयर एक्सटेंशन, हेयर पैचिंग, डर्मा फेशियल, हाइड्रा फेशियल, कार्बन फेशियल ट्रीटमेंट, एचडी मेकअप सर्विस एचडी और बच्चों के लिए विशेष सैलून सेवाएं उपलब्ध रहेगी।

कमलेश सेन ने बताया कि इस क्षेत्र में और विस्तार और प्रशिक्षण के नजरिये से हमने ग्लेम स्कूल नामक एकेडमी भी शुरू की है।

You May Also Like👇