उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइन्सेज (पिम्स), उमरडा में डॉ. अनन्त प्रकाश गुप्ता द्वारा रचित दार्शनिक काव्यग्रंथ “अंतिम साक्षी” का भव्य विमोचन हुआ। संस्थान के चेयरमैन आशीष अग्रवाल ने पुस्तक का विमोचन करते हुए इसे विद्यार्थियों और समाज के लिए बहुत उपयोगी बताया। लेखक डॉ. अनन्त प्रकाश गुप्ता, जो वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के प्राचार्य और प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, ने कहा कि यह पुस्तक पाठकों को अपने भीतर झाँकने और स्वयं से संवाद करने के लिए प्रेरित करती है। इसमें स्वतंत्रता, भय, एकांत और आत्म-स्वीकृति जैसे गहरे विषयों को सरल तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जो जीवन के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देते हैं।इस अवसर पर साई तिरुपति यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. प्रशांत नाहर और पिम्स मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेश गोयल ने पुस्तक को ज्ञान और संवेदनाओं का सुंदर समन्वय बताया। कार्यक्रम में डॉ. कनुप्रिया तिवारी, चारू टॉक, डॉ. भारत परासर, डॉ. गणेश सर और डॉ. दिलीप पारीक ने भी अपने विचार रखे और इसे युवाओं के लिए मार्गदर्शक बताया। समारोह में यश जैन, पीयूष शर्मा, नीतू विश्वास, तमन्ना, अमन वशिष्ठ सहित कई शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन दिव्या अत्रे ने किया और अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।







