उदयपुर। शायराना उदयपुर का राज्य स्तरीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह ऐश्वर्या कॉलेज प्रांगण में आयोजित किया गया। प्रति वर्ष दिया जाने वाला शायराना उदयपुर सम्मान 2025 भीलवाड़ा के साहित्यकार डॉ अवधेश कुमार जौहरी दिया को दिया गया। जौहरी हिन्दी विभाग के सहायक आचार्य के पद पर रहते हुए लगभग 50 से अधिक पुस्तकों का लेखन कर कई राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलनो में शिरकत करते हुए राजस्थान का नाम रोशन किया है, इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, शॉल, पगड़ी से शायराना उदयपुर सम्मान 2025 प्रदान किया गया।
ये पुरस्कार मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त गीतेशश्री मालवीया ने प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि राजस्थान गौरव सम्मानित डॉ जिनेन्द्र शास्त्री तथा अध्यक्षता ऐश्वर्या कॉलेज प्रबन्ध निदेशक डॉ सीमा सिंह ने की। इस अवसर पर डॉ अवधेश जौहरी ने मां पर भावुक कर देने वाली कविता सच बात बताता हु सुन लेना ओ मां याद तेरी जाती नहीं सुना कर सभी को भाव विभोर कर दिया।
साहित्य की पिछले 15 वर्षों से निःशुल्क सेवा करने वाले इस परिवार के साथ राजसमन्द भीलवाड़ा चित्तौड़ कोटा उदयपुर कांकरोली प्रतापगढ़ जिलों से कवियों ने अपनी कविता सुना कर कवि समारोह को उल्लास उमंग से भर दिया।
शायराना उदयपुर परिवार के संस्थापक मनोज गीतांकर ने वर्षपर्यंत हुए कवि सम्मेलनों की जानकारी देते हुए आगामी भावी राज्य स्तरीय कवि सम्मेलनों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए साहित्य कार्यशालाओं एवम् लिटरेचर फेस्टिवल पर होने वाली कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला।
संचालन मनोज आंचलिया सीमा वेद ने किया इस अवसर पर मनमोहन मधुकर, बाल कृष्ण त्रिपाठी, गुलजार प्रतापगढ़ी, श्याम मठपाल, इजीनियर सी पी जैन, मंजूर हुसैन, निशित चपलोत, निखिल जैन, मुरलीधर गट्टानी, हाजी मोइनुद्दीन, गोपाल लाल स्वर्णकार, रिमझिम शर्मा, शामिल शेख, प्रकाश शर्मा, अनिता अन्ना, डॉ शीतल श्रीमाली, मोहन लाल जाट, प्रशांत फ़लेजा, गौतम मीणा, अखिलेश जोशी, गोविंद ओड, मनीष व्यास, महावीर जावरीया, लोकेश वैष्णव, हेमंत सूर्यवंशी, चंद्र प्रकाश, विजय राज कुमावत, पंकज जोशी, रोडवेज प्रबंधक महेश उपाध्याय, जिग्नेश शर्मा, डॉ राधिका लड्ढा, सूर्यप्रकाश सुवालका, संतोष अग्रवाल ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम प्रभारी मनीष चौबीसा ने कवियो की समाज सुधार भूमिका पर प्रकाश डालते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।






