उदयपुर। भारती एयरटेल, जो ग्राहक संख्या के आधार पर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर और भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में शामिल है, ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने 650 मिलियन ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है। जीएसएमए इंटेलिजेंस (GSMA Intelligence) के अनुसार, मोबाइल ग्राहकों के आधार पर भारती एयरटेल वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर है और इसका संचालन भारत के साथ-साथ अफ्रीका के कई देशों में फैला हुआ है।
भारती एयरटेल के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन गोपाल विठ्ठल ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि 650 मिलियन ग्राहकों का आंकड़ा पार करना गर्व की बात है, लेकिन इसके साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी जुड़ी हुई है। यह उपलब्धि कंपनी को अपने ग्राहकों को हर दिन बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रेरित करती है।





