उदयपुर। तपसम्राट पूज्य केशुलाल जी म. सा. की 112वीं जन्म जयंती का भव्य आयोजन रविवार 10 अगस्त को केशवधाम, महावीर भवन, भूपालपुरा में किया जाएगा। केशवधाम सेवा संस्थान अध्यक्ष महेश बम्ब ने बताया कि श्रद्धालुओं की अनन्य श्रद्धा में आयोजित समारोह की शुरुआत सुबह 9 बजे गुणानुवाद सभा से होगी।
स्थानकवासी संघ अध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर साध्वी डॉ. सुशील जी म., श्री श्रद्धा जी, श्री मधु कंवर जी, डॉ. चिन्तन श्री जी और डॉ. हर्ष प्रभा जी म. सा. का आशीर्वचन मिलेगा।
मीडिया प्रभारी सम्पत बापना ने बताया कि कार्यक्रम के पश्चात गौतम प्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसके लाभार्थी डॉ. रेवंत सिंघवी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बी. एस. बम्ब करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आर. के. जैन (IFS) और ज्योतिषाचार्य कान्तिलाल जैन उपस्थित रहेंगे। इसी दिन आशाधाम, मल्लातलाई में निवासरत आशार्थियों के लिए भी गौतम प्रसादी रखी गई है।
श्रद्धालु इस आयोजन में भाग लेकर धर्म, तप और अहिंसा के मार्ग पर प्रेरणा प्राप्त करेंगे।








