March 3, 2026 10:31 pm

Search
Close this search box.

पृथ्वी संरक्षक शोकेस में बच्चों ने पर्यावरण को गहराई से सिखा

👤 Mewar Express News
December 12, 2025

उदयपुर। अनकम्प्रोमाइज़्ड संस्था द्वारा पर्यावरण को अनुभव आधारित तरीके से समझने और दैनिक जीवन में अपनाने की मुहिम के तहत गोगुंदा के मदारडा स्कूल में कक्षा 3 से 5 के बच्चों का पृथ्वी संरक्षक लर्निंग शोकेस आयोजित किया गया। यह शोकेस 16 सप्ताह तक चले पर्यावरण कोर्स का हिस्सा था, जिसमें मदारडा और केशवपुरा के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने बताया कि उन्होंने पौधों, मिट्टी और पर्यावरण के बारे में क्या-क्या सीखा।

बच्चों ने मंच पर शिक्षक की तरह खड़े होकर पौधों के फायदे, औषधीय पौधे, पौधे का जीवन चक्र, कचरा प्रबंधन और खाद्य श्रृंखला जैसी विषयों को सरल तरीकों से समझाया। इसके साथ ही बच्चों ने स्किट भी पेश की, जिसमें कचरे को सही तरीके से संभालने और बीज से पौधा बनने की पूरी प्रक्रिया को मजेदार अंदाज़ में दिखाया। यह पूरा कोर्स अनकम्प्रोमाइज़्ड संस्था द्वारा अनुभव आधारित तरीके से तैयार किया गया था।

कार्यक्रम में CBEO प्रेरणा नौसालिया, सरपंच, PEO गिरीश और कर्नल (रिटायर्ड) सिराजुद्दीन मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के आत्मविश्वास और उनकी पर्यावरण के प्रति समझ की तारीफ की। अतिथियों ने कहा कि इस कोर्स से बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी जैसी आदतें मजबूत हुई हैं।

You May Also Like👇