February 4, 2026 9:09 am

Search
Close this search box.

फिल्म ‘सागवान’ को सिनेमाघरों में मिला अच्छा रिस्पॉन्स 

👤 Mewar Express News
January 17, 2026

उदयपुर। राजस्थानी सिनेमा के लिए शुक्रवार का दिन खास बन गया। उदयपुर के पुलिस अधिकारी हिमांशु सिंह राजावत की फिल्म ‘सागवान’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों में शो सुबह से ही हाउसफुल रहे। सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों का उत्साह देखा गया।

फिल्म में असली वर्दीधारी अधिकारी हिमांशु सिंह राजावत को देखकर दर्शक बेहद खुश हैं और उन्हे ‘रीयल सिंघम’ बता रहे हैं। यह फिल्म सिर्फ मार-धाड़ तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी कहानी दिल को छू लेने वाली है। इसमें मेवाड़ के सागवान जंगलों में फैले अंधविश्वास, बलि प्रथा और मासूमों की हत्या की सच्ची पुलिस फाइलों पर आधारित घटनाओं को दिखाया गया है। फिल्म का क्लाइमेक्स और सामाजिक संदेश दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है और वे इसे एक बेहतरीन पारिवारिक फिल्म बता रहे हैं।

करीब 25 साल बाद आई इस 100 प्रतिशत राजस्थानी फिल्म ने साबित कर दिया है कि अच्छी कहानी और दमदार अभिनय हो तो बड़े बजट या मुंबई की टीम की जरूरत नहीं होती। फिल्म में हिमांशु के साथ सयाजी शिंदे, एहसान खान और मिलिंद गुणाजी के काम की खूब तारीफ हो रही है। 5 राज्यों की 150 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म को राजस्थान में 85% से 90% तक दर्शक मिले हैं।

You May Also Like👇