April 2, 2026 12:55 pm

Search
Close this search box.

गौरव अग्रवाल होंगे उदयपुर के नए कलेक्टर

👤 Mewar Express News
April 2, 2026

उदयपुर। राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 65 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में उदयपुर ज़िला कलेक्टर समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किए गए हैं।

उदयपुर के नए कलेक्टर गौरव अग्रवाल 2014 बैच के IAS अधिकारी हैं और उसी वर्ष UPSC परीक्षा में टॉपर रहे थे। प्रशिक्षण के बाद उनकी पहली नियुक्ति 25 जून 2015 को झालावाड़ में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई थी। उन्होंने 16 वर्ष की उम्र में IIT-JEE परीक्षा में 45वीं रैंक हासिल की थी और IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है।

You May Also Like👇