May 23, 2026 7:12 pm

Search
Close this search box.

‘The Farm Shop’ का भव्य शुभारंभ

👉 'अनकॉम्प्रोमाइज्ड' तरीके से मिलेगा शुद्ध सामान
👤 Mewar Express News
May 23, 2026

उदयपुर। मिट्टी की शुद्धता और पारम्परिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आइटियन आशिमा और सिकंदर सिराज तथा उनकी ‘टीम अनकॉम्प्रोमाइज्ड’ के अथक प्रयास से साइफन-बेदला रोड स्थित शमीम मंज़िल में अपने भव्य नए आउटलेट ‘The Farm Shop’ का शुभारंभ किया। पिछले कुछ सालों में खेतों में काम करवाने और पारम्परिक कृषि पद्धतियों को समझने के बाद, आशिमा और सिकंदर सिराज दोनों संस्थापकों ने इस स्टोर के जरिए उपभोक्ताओं तक खेतों से शुद्ध उत्पाद सीधे पहुंचाने की एक अनूठी शुरुआत की है।

उद्घाटन के पहले ही दिन स्टोर पर ग्राहकों को ‘स्लो जीवन शैली और शुद्ध खानपान’ का अनूठा अनुभव देखने के लिए लाइव स्टोन-मिल (चक्की) डेमो और लाइव टेस्टिंग का आयोजन किया गया। इस नए शोरूम में पारंपरिक रूप से तैयार पत्थर की चक्की के आटे, कोल्ड-प्रेस तकनीक से बने तेल, ताजी जैविक सब्जियां और बिना किसी केमिकल के बने होममेड अचार-मुरब्बे मुख्य आकर्षण हैं।

प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए फाउंडर्स ने इस स्टोर को पूरी तरह ‘इको-फ्रेंडली’ रखने का संकल्प लिया है। ‘The Farm Shop’ ने प्लास्टिक बैग्स का उपयोग न करते हुए सभी आगंतुकों से अपने साथ घर से कपड़े के थैले लाने की अपील भी की।

इस उद्घाटन कार्यक्रम में शहर के जागरूक नागरिकों ने भारी उत्साह दिखाया और इस प्रयास की सराहना भी की।

You May Also Like👇