उदयपुर। सिटी पैलेस के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय की अत्यंत खराब स्थिति को लेकर होटल एसोसिएशन उदयपुर के उपाध्यक्ष यशवर्धन राणावत संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी से मिले, और उन्हें बताया कि इस स्थान पर हजारों पर्यटकों की आवाजाही रहती है, परन्तु यहाँ की गंदगी एवं दुर्गंध शहर की पर्यटन छवि को गंभीर नुकसान पहुँचा रही है। संभागीय आयुक्त ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम को तुरंत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
राणावत ने सुझाव दिया कि पारंपरिक छोटे शौचालयों की बजाय आधुनिक मोबाइल टॉयलेट लगाए जाएं, जो न केवल सुविधाजनक हों बल्कि सरलता से मेंटेन भी किए जा सकें।
उल्लेखनीय है कि राणावत एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी इत्यादि से भी जुड़े हुए हैं।








