April 16, 2026 1:01 pm

Search
Close this search box.

पारस हेल्थ मे हाई रिस्क प्रेगनेंसी का सफल प्रबंधन

👤 Mewar Express News
March 27, 2025

उदयपुर। पारस हेल्थ मे हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामले में डॉ. शीतल कौशिक और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक तीन बच्चों की डिलीवरी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो एडवांस्ड मातृ और नवजात देखभाल के प्रति अस्पताल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मरीज को गंभीर हाइपरटेंशन और डायबिटीज जैसी कॉम्प्लिकेशन का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी गर्भावस्था बेहद नाजुक हो गई। डॉ. कौशिक की टीम ने साप्ताहिक जांच और निरंतर निगरानी के जरिए उनकी सेहत का ध्यान रखा, साथ ही चौथे महीने में समय से पहले प्रसव को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण सर्जरी भी की गई।

एक महत्वपूर्ण मोड़ पर जब मरीज ने भ्रूण की मूवमेंट्स कम होने की सूचना दी, तब त्वरित चिकित्सा हस्तक्षेप की आवश्यकता पड़ी। परीक्षण से पता चला कि बढ़े हुए रक्तचाप के कारण शिशुओं में रक्त प्रवाह कम हो रहा था, जिसके चलते इमरजेंसी सी-सेक्शन करना पड़ा। मेडिकल टीम के कुशल निर्णय के कारण तीनों बच्चों का सुरक्षित जन्म हुआ और अब माँ और नवजातों का स्वास्थ्य सही है।

डॉ. शीतल कौशिक ने कहा, “गंभीर कॉम्प्लिकेशन के साथ तीन बच्चों की गर्भावस्था का प्रबंधन करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन सही निगरानी और समय पर हस्तक्षेप ने हमें सुरक्षित परिणाम हासिल करने में मदद की।

You May Also Like👇