उदयपुर। भारती एयरटेल ने घोषणा की है कि उसकी धोखाधड़ी-रोधी पहल ने साइबर अपराधों पर सफलतापूर्वक लगाम लगाई है। कंपनी के अनुसार, यह सफलता उसके एआई-आधारित फ्रॉड डिटेक्शन समाधान के कारण संभव हुई है, जो ग्राहकों के लिए एक सुरक्षित नेटवर्क सुनिश्चित करता है।
भारती एयरटेल के वाइस चेयरमैन व प्रबंध निदेशक, गोपाल विट्टल ने बताया कि पिछले एक साल में, कंपनी के एआई-नेटवर्क ने 48.3 बिलियन से अधिक स्पैम कॉल्स की पहचान की और 3.2 लाख धोखाधड़ी वाले संदिग्ध लिंक्स को ब्लॉक किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब तक नेटवर्क पूरी तरह से डिजिटल स्पैम और घोटालों से मुक्त नहीं हो जाता, तब तक कंपनी इस क्षेत्र में निवेश और नवाचार करना जारी रखेगी।







