February 4, 2026 6:06 am

Search
Close this search box.

पारस हेल्थ में कैंसर की जल्दी जांच और सटीक इलाज पर बढ़ाई सुविधाएं

👤 Mewar Express News
January 21, 2026

उदयपुर। पारस हेल्थ हॉस्पिटल में आधुनिक कैंसर इलाज सुविधाओं के बारे में डॉ. मनोज महाजन, डॉ. प्रवीण रमेश अराकेरी, डॉ. कीर्ति शिवहरे और डॉ. सौरभ शर्मा जैसे विशेषज्ञों ने बताया कि कैंसर की जल्दी जांच और मरीज की जरूरत के हिसाब से बनाए गए ट्रीटमेंट प्लान से जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य उदयपुर और आसपास के मरीजों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन और नई तकनीक वाला इलाज उपलब्ध कराना है। अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. प्रसून कुमार ने बताया कि जब अलग-अलग विशेषज्ञ मिलकर टीम की तरह काम करते हैं, तो इलाज सबसे प्रभावी होता है। इससे सटीक इलाज मिलता है और किसी भी तरह के अंदाजे की जगह नहीं रहती। अस्पताल में अब रोबोटिक सर्जरी, कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और रेडिएशन जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। यहां ब्रेस्ट, फेफड़े, ब्लड, सिर और गले सहित लगभग सभी तरह के कैंसर का सुरक्षित और सटीक इलाज किया जा रहा है। और इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि कैंसर के प्रति जागरूकता और समय पर जांच मरीजों के ठीक होने के लिए बहुत जरूरी है।

You May Also Like👇