उदयपुर। मीडिया इंटेलिजेंस और मॉनिटरिंग के क्षेत्र में जानी-मानी कंपनी ‘मल्टी-प्लेटफॉर्म इंटेलिजेंस सर्विसेज’ (एमपीआईएस) ने अपने काम को और बढ़ाने के लिए पांच नई सीनियर नियुक्तियां की हैं। कंपनी ने अपनी टीम को मजबूत बनाने और भविष्य की योजनाओं को गति देने के लिए रोहित चंदेल को असिस्टेंट सीईओ और इकबाल पटेल को असिस्टेंट सीओओ बनाया है। इसके अलावा, पवन त्रिपाठी को प्रेजिडेंट (डिजिटल और ऑनलाइन सर्विसेज) और सुनील सिंह व अविकल शर्मा को मार्केटिंग मैनेजर की जिम्मेदारी दी गई है। यह नई टीम कंपनी के कामकाज, रणनीति और डिजिटल विस्तार को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेगी।
एमपीआईएस प्रिंट, टीवी, डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखने वाली एक समर्पित कंपनी है। इसका मकसद ब्रांड्स और संस्थाओं को ऐसी सटीक जानकारी देना है, जिससे वे अपनी मीडिया इमेज को समझ सकें और सही फैसले ले सकें। इस मौके पर कंपनी के फाउंडर अतुल मलिकराम ने कहा कि आज के दौर में सिर्फ जानकारी मिलना ही काफी नहीं है, बल्कि सही समय पर सही विश्लेषण (इन्साइट्स) मिलना भी जरूरी है। हमारी कंपनी खबरों की निगरानी के साथ-साथ उनकी गहराई से जांच भी करती है, जिससे ग्राहकों को अपनी रणनीति बनाने में मदद मिलती है।
एमपीआईएस भारत के बड़े मीडिया मॉनिटरिंग नेटवर्क्स में से एक है, जो 450 से ज्यादा प्रकाशनों को कवर करता है और 12 से अधिक भाषाओं में सेवाएं देता है। यह टीम 24 घंटे काम करती है और हर सुबह 8:30 बजे रिपोर्ट भेजने के साथ-साथ बड़ी खबरों पर तुरंत अपडेट भी देती है। कंपनी की सेवाओं में प्रिंट, टीवी और ऑनलाइन मीडिया की पूरी कवरेज शामिल है। इनकी अनुभवी टीम मीडिया के रुझानों और अवसरों की पहचान करती है, जिससे क्लाइंट्स बदलते मीडिया माहौल में हमेशा आगे रहते हैं। अपनी अच्छी क्वालिटी और भरोसेमंद काम की वजह से कंपनी ने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है।






