March 10, 2026 9:41 pm

Search
Close this search box.

गीताजंली में स्तन कैंसर पर राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस: देश भर के विशेषज्ञ करेंगे मंथन

👤 Mewar Express News
March 7, 2026

उदयपुर। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 7 और 8 मार्च को विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्तन कैंसर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। ब्रेस्ट कैंसर फाउंडेशन इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस 26वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में राजस्थान सहित दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों से 200 से अधिक डॉक्टर हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य स्तन कैंसर के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना और महिलाओं को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना है।

गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल के अनुसार, यदि स्तन कैंसर की पहचान शुरुआती चरण में हो जाए और सही उपचार मिले, तो इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजित वैज्ञानिक सत्रों में कैंसर विशेषज्ञ, सर्जन और अन्य चिकित्सक स्तन कैंसर की रोकथाम, शुरुआती जांच (स्क्रीनिंग) और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर अपने अनुभव साझा करेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में महिलाओं के बीच स्तन कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, विशेषकर शहरी क्षेत्रों में। कार्यक्रम में इलाज की नवीनतम तकनीकों और बेहतर उपचार के तरीकों पर विशेष चर्चा की जाएगी ताकि मरीजों को सही समय पर आधुनिक चिकित्सा का लाभ मिल सके।
इस आयोजन के जरिए 300 से अधिक महिलाओं को बीमारी के लक्षणों और समय पर पहचान के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। गीतांजली कैंसर सेंटर द्वारा आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में जितेंद्र कुमार सिंह, जे.डी. पटेल और गरिमा मेहता जैसे अनुभवी विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे।

You May Also Like👇