March 10, 2026 9:41 pm

Search
Close this search box.

टैक्स वसूली के लिए निगम सख्त: सीज की कार्रवाई होते ही बकाया जमा कराने दौड़े कारोबारी

👤 Mewar Express News
March 7, 2026

उदयपुर। नगर निगम ने बकाया नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) की वसूली के लिए शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में सख्त कार्रवाई की। मार्च महीने का लक्ष्य पूरा करने के लिए निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर बापू बाजार, अश्विनी बाजार, हाथीपोल और हिरण मगरी जैसे क्षेत्रों में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और दुकानों को सीज किया गया। निगम की इस सख्ती को देखते हुए कई व्यापारियों ने तुरंत बकाया राशि जमा कराई।

बापू बाजार, नेहरू बाजार, सेक्टर 14, सेक्टर 11, सेक्टर 3 क्षेत्र में कई प्रतिष्ठित शोरूम जिनमें ऑप्टिकल, टेलर्स, रियलस्टेट, सुपर मार्केट, रेस्टोरेंट इत्यादि प्रतिष्ठानों पर 2 लाख से लेकर 5 लाख रुपये तक का टैक्स बकाया था, जिसके चलते विभाग ने सख्त कदम उठाए। कार्रवाई के तुरंत बाद इन सभी ने निगम पहुंचकर अपना बकाया टैक्स जमा करवा दिया।

You May Also Like👇