उदयपुर। भीलवाड़ा में आयोजित एक कस्टमर नेटवर्किंग मीट के दौरान दुनिया की प्रमुख एयर कंप्रेसर निर्माता कंपनी, एल्जी इक्विपमेंट्स लिमिटेड ने अपनी अत्याधुनिक ‘डिमांड=मैच’ सिस्टम का प्रदर्शन किया। टेक्सटाइल इंडस्ट्री के दिग्गजों को जानकारी दी गई कि यह नई तकनीक प्लांट में हवा की जरूरत के हिसाब से बिजली की खपत को नियंत्रित करती है, जिससे 17% तक ऊर्जा की बचत संभव है। यह सिस्टम कंप्रेसर के संचालन को स्थिर रखने के साथ-साथ मशीनों की उम्र बढ़ाने में भी बेहद मददगार साबित होता है।
यह तकनीक विशेष रूप से एल्जी ईजी और ईक्यू सीरीज के एयर कंप्रेसर के लिए तैयार की गई है। यह सिस्टम कंप्रेसर के भीतर हवा के प्रवाह को समझदारी से रीसर्कुलेट करता है, जिससे हवा की सप्लाई प्लांट की असली जरूरत के हिसाब से अपने आप कम या ज्यादा हो जाती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ग्राहकों को फिक्स्ड-स्पीड मशीनों की मजबूती के साथ-साथ वीएफडी (VFD) मशीनों जैसी बिजली की बचत मिलती है, वह भी बिना किसी भारी निवेश के।
आमतौर पर फैक्ट्रियों में इस्तेमाल होने वाले फिक्स्ड-स्पीड कंप्रेसर मांग कम होने पर भी पूरी क्षमता से चलते हैं, जिससे बिजली व्यर्थ होती है। एल्जी का डिमांड-मैच सिस्टम इसी चुनौती का समाधान करता है। यह रियल-टाइम में हवा की सप्लाई को एडजस्ट कर मशीनों पर घिसाव कम करता है और काम रुकने के जोखिम को घटाता है। चूंकि प्लांट्स में कंप्रेस्ड एयर की मांग हर शिफ्ट में बदलती रहती है, इसलिए यह सिस्टम कट-इन और कट-आउट प्रेशर की समस्याओं को खत्म कर बेहतर आउटपुट सुनिश्चित करता है।





