उदयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े प्रीमियम टाइल्स एवं सैनिटरीवेयर शोरूम House of Qutone का उदयपुर में भव्य उद्घाटन आज मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, बिल्डर्स, व्यापारियों एवं गणमान्य अतिथियों की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर मेवाड़ ने कहा कि उदयपुर तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजाइन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में प्रीमियम ब्रांड का विशाल शोरूम शहर के लोगों को विश्वस्तरीय टाइल्स और सैनिटरीवेयर विकल्प उपलब्ध कराएगा तथा होम इंटीरियर को नया आयाम देगा।
प्रबंधक संजीव जैन एवं हर्षित जैन ने बताया कि शोरूम में अत्याधुनिक डिजाइन, इंटरनेशनल स्टाइल कलेक्शन और हाई क्वालिटी टाइल्स व सैनिटरीवेयर की विस्तृत रेंज प्रदर्शित की गई है। यहां ग्राहकों को फर्श, दीवारों, बाथरूम और किचन के लिए प्रीमियम डिजाइन विकल्प एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। शोरूम तकनीक, विशाल डिस्प्ले एरिया और एक्सक्लूसिव कलेक्शन के साथ तैयार किया गया है, जिससे ग्राहकों, आर्किटेक्ट्स और डिजाइनर्स को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट्स के लिए सर्वोत्तम विकल्प मिल सकेंगे।





