उदयपुर। जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल के निर्देशन में एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2024 के लिए लॉटरी का बटन दबाकर चयन किया। उदयपुर जिले में हवाई यात्रा के लिए 218 और रेल यात्रा के लिए 1089 सहित कुल 1307 वरिष्ठ नागरिकों का हुआ चयन। निःशुल्क तीर्थ यात्रा के लिए उदयपुर जिले में कुल 5358 आवेदन हुए थे।
तीर्थ यात्रियों की मुख्य एवं प्रतिक्षा सूची के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माधुरी, देवस्थान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त जतिन गांधी, सीएमएचओ डॉ शंकर बामनिया, doit संयुक्त निदेशक शीतल अग्रवाल, पर्यटन अधिकारी जितेंद्र माली आदि उपस्थित रहे।







