उदयपुर। अर्थ डायग्नोस्टिक्स के सीईओ डॉ. अरविंदर सिंह ने हाल ही स्वीडन के प्रतिष्ठित संस्थान प्रेजेंटेशन मास्टरी से कम्युनिकेशन और प्रेजेंटेशन कौशल में एक महत्वपूर्ण प्रमाणपत्र हासिल किया है। यह उनके शानदार करियर में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ता है। इस सर्टिफिकेट के लिए दुनिया भर से 431 प्रतिभागियों ने भाग लिया और डॉ. अरविंदर सिंह ने इसमें टॉप स्कोरर बन कर फिर से भारत का नाम रोशन किया।
तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर और दो बार अंतरराष्ट्रीय टेडएक्स में अपने अनुभव साझा कर चुके डॉ. अरविंदर सिंह की इस उपलब्धि ने कम्युनिकेशन स्किल को नए तरीके से परिभाषित किया है। डॉ. अरविन्दर को गत वर्ष ब्रिटिश पार्लियामेंट और ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से भी सम्मानित किया गया था। इस उपलब्धि पर डॉ. सिंह ने कहा कम्युनिकेशन सिर्फ अच्छे से बोलने तक सीमित नहीं है। यह समझ और विश्वास कायम करने का माध्यम है। इस प्रोग्राम ने लोगों के साथ गहरा संबंध बनाने की मेरी क्षमता को और मजबूत किया है।
एशिया के प्रोफेशनल्स को देंगे प्रशिक्षण:
डॉ अरविंदर सिंह ने कहा वर्तमान वैश्विक परिपेक्ष में खासकर स्वास्थ्य सेवाओं में कम्युनिकेशन और प्रेजेंटेशन कौशल की अहमियत बहुत बढ़ गई है। इस प्रोग्राम के जरिए उन्होंने महत्वपूर्ण स्किल्स जैसे कि श्रोताओं को किस तरह आपसे जोड़े रखने, जटिल विचारों को सरल भाषा में समझाने, बोलचाल के साथ- साथ शरीर की भाषा का भी प्रभावी उपयोग करने, श्रोताओं के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने, ध्यान से सुनने और अपनी प्रस्तुति को बेहतर तरीके से करने की तकनीकों में महारत इत्यादि।







