March 11, 2026 4:10 am

Search
Close this search box.

राष्ट्रीय संगठन कैट उदयपुर चैप्टर मेन विंग का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

👉 दिनेश चौरड़िया अध्यक्ष, महेन्द्र तलेसरा सचिव
👤 Mewar Express News
July 9, 2025

उदयपुर। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) उदयपुर चैप्टर मेन विंग की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मार्बल एसोसिएशन भवन में आयोजित हुआ।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में मनीष गलुंडिया संरक्षक एवं मेवाड़ रीजन प्रभारी, दिनेश चौरडिया को अध्यक्ष, आशिष छाबड़ा को उपाध्यक्ष, महेन्द्र तलेसरा को सचिव, राजेश अग्रवाल को सह-सचिव, आशीष जैन को कोषाध्यक्ष तथा कमलेश तलेसरा, गिरिश माहेश्वरी, दीपक दया, अभिनव मेहता, अरुण वया, वरुण सुराना व आशुतोष मजूमदार को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रवीण खंडेलवाल ने शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में देशभर के कई विशिष्ट अतिथि और शहर के प्रमुख व्यापारी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और श्रुति डांस अकादमी की नृत्यांगनाओ द्वारा गणेश वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि कैट के राष्ट्रीय महासचिव एवं नई दिल्ली चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल, कैट दिल्ली उपाध्यक्ष रंगीत खारी, कैट दिल्ली सचिव आशीष ग्रोवर, पी आर एवं सोशल मीडिया कैट नेशनल स्मृति आहूजा, कैट राजस्थान के एक्जीक्यूटिव अध्यक्ष मनोज गोयल, सचिव हेमंत प्रभाकर, कैट महिला विंग एडवाइजर राजस्थान जॉन बीनू प्रभाकर, उदयपुर जोन कोऑर्डिनेटर सुमन गोयल, कैट विमेन विंग उदयपुर अध्यक्ष एवं मेवाड़ रीजन इंचार्ज विजयलक्ष्मी गलुंडिया, सचिव डॉ सोनू जैन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गंगवाल ने प्रवीण खण्डेलवाल का स्वागत किया।

अध्यक्षीय स्वागत भाषण दिनेश चौरडिया ने दिया और भावी कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैट एक राष्ट्रीय संगठन है जो 1990 में माननीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शुरू किया और आज इसके 9 लाख मेंबर एवं 40 हजार से ज्यादा व्यापारिक संगठन इससे जुड़े है इसके बाद अभिनव मेहता ने भी प्रभावशाली शब्दों में मुख्य अतिथि का परिचय मंच से दिया।

विशिष्ट अतिथि मनोज गोयल ने संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। मुख्य अतिथि प्रवीण खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कहा “देश का हर व्यापारी, देश का गौरव है, चाहे वह छोटा हो या बड़ा। व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। हमें संगठित होकर अपने हक़ और हितों की रक्षा करनी चाहिए।” कार्यक्रम का संचालन रजनी कौर ने प्रभावशाली रूप से किया। समापन पर महेन्द्र तलेसरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

You May Also Like👇