March 11, 2026 9:31 am

Search
Close this search box.

हिरोशिमा दिवस पर 6 अगस्त को उदयपुर में निकलेगा शांति जुलूस

👉 विश्व शांति हेतु युद्ध के विरुद्ध होगा प्रदर्शन
👤 Mewar Express News
July 22, 2025

डी.एस. पालीवाल

उदयपुर। नगर के विभिन्न जागरूक और चिंतक व्यक्तियों तथा जन संगठनों द्वारा 6 अगस्त को हिरोशिमा त्रासदी की स्मृति में शांति और मानवता के पक्ष में तथा युद्धोन्माद के विरोध में जुलूस निकाला जाएगा। यह निर्णय “नागरिक एवं जन संगठनों के साझा मंच” की बैठक में लिया गया।

बैठक में मध्य एशिया में चल रहे तनाव, रूस-यूक्रेन युद्ध, और फिलिस्तीनी जनता पर हो रहे अत्याचारों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने युद्ध को मानवता और विकास के खिलाफ बताते हुए अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं, विशेषकर संयुक्त राष्ट्र की निष्क्रियता पर चिंता जताई। उन्होंने अमेरिकी-इजरायली गुट द्वारा संसाधनों की लूट के लिए क्षेत्र में अशांति फैलाने की निंदा की।

साझा मंच के संयोजक मन्नाराम डांगी ने बताया कि शांति जुलूस 6 अगस्त को सुबह 11 बजे शहीद स्मारक (टाउन हॉल) से प्रारंभ होकर जिला कलेक्ट्री तक जाएगा।

सभा में रामचंद्र सालवी, गुलाब नूर, शंकर लाल चौधरी, मोहम्मद शरीफ छींपा, हिम्मत सेठ, शांतिलाल डामोर, जयंतीलाल मीणा, आर.डी. व्यास सहित अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सभा का संचालन डी.एस. पालीवाल ने किया और आभार प्रदर्शन एडवोकेट बलवंत सिंह ने किया।

You May Also Like👇