उदयपुर। पारस हेल्थ ने विश्व किडनी दिवस के मौके पर आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों के लिए एक विशेष डायलिसिस तकनीक, ‘कंटीन्यूअस रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी’ (CRRT) की शुरुआत की है। नेफ्रोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. आशुतोष सोनी और उनकी टीम के नेतृत्व में शुरू हुई यह सेवा उन मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होगी जिनकी स्थिति बहुत नाजुक होती है। यह सिस्टम मुख्य रूप से उन लोगों की मदद करेगा जिन्हें इंटेंसिव केयर में लगातार निगरानी और इलाज की जरूरत पड़ती है।
यह नई तकनीक सामान्य डायलिसिस से काफी अलग और उन्नत है। जहाँ साधारण डायलिसिस कुछ ही घंटों में पूरा किया जाता है, वहीं CRRT की प्रक्रिया लगातार 24 घंटे तक चलती रहती है। यह धीरे-धीरे शरीर से जहरीले पदार्थों और अतिरिक्त तरल पदार्थ को बाहर निकालती है, जिससे मरीज का ब्लड प्रेशर स्थिर बना रहता है। यह उन मरीजों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है जिनका शरीर सामान्य डायलिसिस का भारी दबाव सहन करने की स्थिति में नहीं होता है।
इस अवसर पर सीएचएमओ डॉ.अशोक भी उपस्थित रहे।





