उदयपुर। भारतीय लोककला मंडल में 26 और 27 मार्च को भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें प्लेबैक सिंगर अनुराधा पौडवाल और मशहूर बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक इंद्र कुमार अपने संगीत की स्वरलहरियां बिखेरेगी। यह आयोजन स्व. इंदिरा मुर्डिया की 73वीं जन्म जयंती के अवसर पर होने जा रहा है। यह कार्यक्रम इंदिरा इंटरप्राईजेज, कश्ती फाउंडेशन एवं यूएसएम ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम में शहर की जनता के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा।
कश्ती फाउंडेशन की फाउंडर श्रद्धा मुर्डिया ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन 26 मार्च को भारत की प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर अनुराधा पौडवाल का लाइव बॉलीवुड म्यूजिक परफॉर्मेंस होगा, जिसमें वे अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देंगी। उन्होंने बताया कि वहीं दूसरे दिन 27 मार्च को मशहूर बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्मों के संगीत का सफर एक संगीतमय यात्रा के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
यूएसएम की एच एस भुई और सचिव उर्वशी सिंघवी ने बताया की स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की पहल है। डॉ अजय मुर्डिया ने कहा कि इसी उद्देश्य से मशहूर निर्माता निर्देशक जिनकी बेटा, धमाल, मन, जोत, इत्यादि कई हिट फिल्में रही हैं उनके साथ लोककला मंडल का मंच साझा करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
वृह्णन्दम ग्रांड के वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि हम मेहमानों का सत्कार करने के लिए सदैव तत्पर रहते है।
श्रद्धा मुर्डिया ने कहा कि इस अवसर पर दीपक बोरा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा।






