March 25, 2026 8:54 pm

Search
Close this search box.

रैडिसन ब्लू उदयपुर में सजी साहित्य की महफ़िल

👤 Mewar Express News
March 20, 2026

उदयपुर। उदयपुर के रैडिसन ब्लू पैलेस रिसॉर्ट एंड स्पा में ‘द राइट सर्कल’ नामक एक विशेष साहित्यिक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मशहूर लेखिका और वक्ता प्रियंका शर्मा कैन्तुरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस शाम मेहमानों को दिलचस्प कहानियों और सांस्कृतिक संवाद का अनुभव मिला। कार्यक्रम के दौरान प्रियंका शर्मा कैन्तुरा और स्वाति अग्रवाल के बीच सार्थक चर्चा हुई, जिसमें साहित्य और समाज के विभिन्न पहलुओं पर बात की गई।

यह आयोजन कनिका अग्रवाल, श्रद्धा मुरडिया और स्वाति अग्रवाल के सहयोग से आयोजित किया गया।

इस मौके पर रैडिसन ब्लू पैलेस रिसॉर्ट की स्वाति अग्रवाल ने कहा कि ‘द राइट सर्कल’ जैसे मंच के जरिए वे साहित्य और विचारों को एक नया मंच देना चाहते हैं।

You May Also Like👇