March 25, 2026 9:37 pm

Search
Close this search box.

गीतांजलि हॉस्पिटल में रेयर ट्यूमर का हुआ जटिल ऑपरेशन

👤 Mewar Express News
March 23, 2026

उदयपुर। गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के कैंसर केयर यूनिट में एक अत्यंत दुर्लभ एवं जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 30 वर्षीय महिला को नया जीवन प्रदान किया गया। विशेष बात यह रही कि इस जटिल ऑपरेशन के बाद महिला की दूसरी प्रेगनेंसी भी पूरी तरह सफल रही और वह वर्तमान में सामान्य जीवन व्यतीत कर रही है।

गीतांजलि कैंसर केयर यूनिट के डॉ. आशीष जाकेटिया ने बताया कि महिला के गले/छाती की हड्डी (स्टर्नम) में एक अत्यंत दुर्लभ ट्यूमर विकसित हो गया था। इस ट्यूमर की पहचान कई अस्पतालों में जांच के बावजूद नहीं हो सकी। यहां तक कि बायोप्सी के बाद भी डॉक्टर स्पष्ट निदान नहीं कर पाए।

बाद में मरीज के गीतांजलि हॉस्पिटल पहुंचने पर विस्तृत एवं उन्नत जांच के माध्यम से ट्यूमर की सटीक पहचान की गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी का निर्णय लिया।

ऑपरेशन के दौरान ट्यूमर से प्रभावित पूरी स्टर्नम बोन को निकालकर उसकी जगह विशेष रूप से तैयार टाइटेनियम इम्प्लांट स्थापित किया गया।

उन्होंने बताया कि यहां मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम के माध्यम से मरीजों का समग्र उपचार किया जाता है, जिसमें मेडिकल ऑन्कोलॉजी (कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी), सर्जिकल ऑन्कोलॉजी एवं रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के साथ-साथ साइकोलॉजिकल सपोर्ट एवं संक्रमण नियंत्रण की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

You May Also Like👇