March 25, 2026 11:55 pm

Search
Close this search box.

पारस हेल्थ उदयपुर ने की 1500 से ज्यादा रोबोटिक घुटने की सर्जरी

👤 Mewar Express News
March 23, 2026

उदयपुर। पारस हेल्थ उदयपुर ने अपने रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण कार्यक्रम के दो साल पूरे होने पर ‘UDAI’ नाम की एक विशेष पहल शुरू की है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी मौजूद रहीं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य घुटने के ऑपरेशन में रोबोटिक तकनीक के फायदों और इससे मिलने वाले बेहतर परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। अस्पताल ने पिछले 12 वर्षों में कुल 13,000 जॉइंट रिप्लेसमेंट किए हैं, जो उनकी विशेषज्ञता को दर्शाता है।

निदेशक प्रसून कुमार के अनुसार अस्पताल ने पिछले दो सालों में 1,600 से अधिक सफल रोबोटिक सर्जरी करके एक मील का पत्थर स्थापित किया है। सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन आशीष सिंघल ने बताया कि रोबोटिक तकनीक ने घुटने के ऑपरेशन के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है। इसकी मदद से सर्जरी की प्लानिंग और इम्प्लांट लगाने में बहुत ज्यादा सटीकता आती है, जिससे मरीजों को लंबे समय तक आराम मिलता है। अब ज्यादा मरीज इस तकनीक को चुन रहे हैं क्योंकि इसमें रिकवरी जल्दी होती है और नतीजे भरोसेमंद होते हैं।

 

You May Also Like👇