April 2, 2026 12:45 pm

Search
Close this search box.

बच्चों को शैक्षणिक बेग एवं पाठ्य सामग्री किट वितरित

👤 Mewar Express News
April 2, 2026

उदयपुर। सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान मे ज्ञान प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के निर्देशन मे एडीजे कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता मे सेवा संस्था द्वारा शैक्षणिक बेग एवं पाठ्य सामग्री किट महिला जेल मे आवासित बच्चों को वितरित की गई।

संस्था अध्यक्ष ने बताया कार्यक्रम में एडीजे कुलदीप शर्मा के मुख्य आतिथत्य में महिला बंदिग्रह में निवासरत बच्चों को शैक्षणिक किट एवं बेग वितरित किए गए। एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि ज्ञान एक ऐसा धन है जिसे चुराया नहीं जा सकता इसे अर्जित किया जाता है। कार्यक्रम में उदयपुर एडीजे कुलदीप शर्मा उदयपुर सेंट्रल जेल अधीक्षक राजपाल सिंह महिला सुधार गृह की प्रभारी हिना खान महिला जेल प्रभारी उपस्थित रहे।

You May Also Like👇