April 24, 2026 3:29 pm

Search
Close this search box.

पारस हेल्थ में नवीनतम गैस्ट्रो सुविधाएं उपलब्ध

👤 Mewar Express News
April 23, 2026

उदयपुर। पारस हेल्थ में आधुनिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और जीआई सर्जरी सेवाओं के बारे में डॉ कपिल शारदा, डॉ अभिषेक व्यास, डॉ श्रद्धा शर्मा और डॉ वत्स गुप्ता ने बताया कि आजकल की खराब जीवनशैली और तनाव के कारण पाचन से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बीमारियों के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय पर डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए। अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ प्रसून कुमार ने कहा कि सही समय पर जांच और बेहतर डायग्नोसिस से गंभीर समस्याओं को रोका जा सकता है।

फैसिलिटी डॉयरेक्टर डॉ प्रसून कुमार ने कहा कि मरीजों को पेट, लीवर, पैंक्रियास और आंतों से जुड़ी बीमारियों के लिए आधुनिक एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड (EUS), प्लाज्मा एक्सचेंज थेरेपी और बिना दर्द वाली एंडोस्कोपी जैसी एडवांस्ड सुविधाओं के लिए बड़े मेट्रो शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल ने इन आधुनिक तकनीकों के साथ 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं भी शुरू की हैं

अस्पताल में ईआरसीपी (ERCP) और मिनिमली इनवेसिव (कम चीर-फाड़ वाले) इलाज की सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

You May Also Like👇