उदयपुर। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज के छात्रों ने जेईई मेन 2026 की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी काबिलियत साबित की है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी परिणामों में संस्थान के 6 छात्रों ने शानदार अंक हासिल किए हैं। इनमें गार्गी पालीवाल ने 99.77 परसेंटाइल के साथ गर्ल्स सिटी टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया, जो पूरे शहर के लिए गर्व की बात है।
रीजनल डायरेक्टर अखिलेश दीक्षित ने कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत और संस्थान के बेहतर मार्गदर्शन का नतीजा है।
रिजल्ट की बारीकियों पर नजर डालें तो गार्गी पालीवाल के अलावा ऋतिक चौहान ने 99.71 परसेंटाइल, अनिल धाकड़ ने 99.44 परसेंटाइल, नमन जैन ने 99.12 परसेंटाइल, विहान पांडेय ने 99.09 परसेंटाइल और राहुल धाकड़ ने 98.41 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। छात्रों की इस बड़ी कामयाबी ने सेंटर के मजबूत शैक्षणिक माहौल को एक बार फिर सबके सामने रखा है।







