बजट औद्योगिक दृष्टिकोण में पुरे देश की इकोनोमी के लिए बहुत ही अच्छा है इससे व्यापार बढेगा, जिससे नए रोजगार के अवसर का सर्जन होगा। इस बजट से भारतीय अर्थव्यवस्था को नई उर्जा मिलेगी। सरकार ने छोटे व नए उद्योगों को बड़ावा देने के लिए MSME एवं मुद्रा लोन की लिमिट को 1 से 2 करोड़ तक बढ़ाया हैं, जो संजीवनी सिद्ध होगा।
मांगीलाल लूणावत
अध्यक्ष, उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज
——————
ये उद्योगों के लिए बहुत अच्छा प्रयास है ऋण तक पहुंच में सुधार करने के लिए, क्रेडिट गारंटी कवर को बढ़ाया जाएगा, सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए 5 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये तक, जिससे अगले 5 वर्षों में 1.5 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त ऋण मिलेगा, स्टार्टअप के लिए 10 करोड़ रुपये से 20 करोड़ रुपये तक, 27 फोकस क्षेत्रों में ऋण के लिए गारंटी शुल्क को 1% तक कम किया जा रहा है, जो कि आत्मनिर्भर भारत के लिए महत्वपूर्ण हैं।
डॉ रीना राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष
लघु उद्योग भारती
——————
इस बजट में मार्बल को 18% GST स्लैब से कम किया जाना चाहिए था पर एसी कोई भी घोषणा इस बजट में नहीं की गई। कोटा स्टोन, सैंड स्टोन व मार्बल की GST टैक्स दर अलग अलग नहीं करके एक ही टैक्स स्लैब में जाना चाहिए था जो की यह आस भी अधूरी रही।
INCOME TAX स्लैब में काफी बदलाव से बाजार में पैसा आएगा जिसमे इकॉनोमी बुस्ट होगी। इसका सीधा लाभ MSME सेक्टर को मिलेगा। साथ ही GDP में भी वृद्धि होगी। भारत 5 ट्रिलियन ECONOMY के लक्ष्य को और जल्दी प्राप्त करेगा।
पंकज गंगावत
अध्यक्ष, उदयपुर मार्बल एसोशिएशन
——————
बजट प्रगतिशील और आकर्षक है। यह बजट भारत के समग्र विकास के लिए एक मजबूत कदम है। टैक्स राहत, इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे कदमों से न केवल व्यवसायों को बल्कि आम नागरिकों को भी लाभ होगा।
रमेश सिंघवी,
पूर्व अध्यक्ष, उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज
——————
आत्मनिर्भर भारत व मिडल क्लास वालो का बजट है। महिला उद्यमियों को उद्यम चालू करने के लिया 2 करोड़ टर्म लोन, स्किल्ड डेवलपमेंट के लिए विशेष पैकेज। इत्यादि से लगता है कि यह महिलाओं को उद्यमी बनाने वाला बजट है महिलाओं को शक्ति प्रदान करने वाला बजट है।
माया कुम्भट
संयोजिका, वूमेन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स उदयपुर
——————
करदाताओं के लिए नई स्लैब दरें मध्यम वर्ग को लाभ पहुंचाएंगी, MSME वर्गीकरण के लिए निवेश सीमा बढ़ाना अच्छा कदम है। निजी क्षेत्र द्वारा संचालित अनुसंधान, विकास और नवाचार को बल मिलेगा। आईटी एवं अन्य उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
हेमंत जैन
निदेशक, कुंदन स्विचगियर्स प्राइवेट लिमिटेड, उदयपुर







