उदयपुर। तप सम्राट केशुलाल जी म. के आशीर्वाद से केशवधाम सेवा संस्थान उदयपुर की और से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रामीण क्षेत्र छोटी ऊंदरी केदारेश्वर महादेव पर शिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। संस्थान के अध्यक्ष महेश बम्ब ने बताया की भंडारे में आसपास के करीब 5 हजार से ज्यादा भक्तो के आने की सम्भावना हैं। भंडारे में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक श्रदालु प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे।
मीडीया प्रभारी सम्पत बापना ने बताया की निःशुल्क चिकित्सा शिविर में रोगियों को दवाई भी निःशुल्क दी जाएगी एवं भंडारे के लाभार्थी दिनेश कुमार बम्ब, अनिल पोरवाल, शांतिलाल पामेचा, दिनेश चंडालिया, आरिफा सैफ भी उपस्थित रहेंगे।






