उदयपुर। शहर के कोलपोल स्थित पोरावलों के नोहरे में पोरवाड़ समाज उदयपुर के चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए 15 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की।
गौरतलब है कि पोरवाड़ समाज में लंबे समय से जाजम प्रथा चली आ रही है, जिसके तहत समाज के वरिष्ठजनों और सदस्यों की सहमति से निर्णय लिया जाता है। इसी परंपरा का पालन करते हुए, अजय पोरवाल को सर्वसम्मति से समाज का अध्यक्ष चुना गया।
अजय पोरवाल कांग्रेस पार्टी से पार्षद रह चुके हैं, सहवृत पार्षद के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उन्होंने बहुचर्चित 272 भूखंड घोटाले को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अजय पोरवाल ने समाजजनों का आभार व्यक्त किया और समाज के गौरव, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कीर्ति जैन को मुख्य संरक्षक, जबकि पूर्व पार्षद राकेश पोरवाल को महामंत्री नियुक्त किया।
समाज की पूरी कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रफुल करनपुरिया, लोकेश कोठारी और हिम्मत सिंह डुंगरपुरिया के सानिंध्य में चुनाव सम्पन्न हुए।






