April 29, 2026 11:57 pm

Search
Close this search box.

एशियन लीजेंड्स लीग का पहला दिन संपन्न, एशियन स्टार्स ने जीता पहला मैच

👤 Mewar Express News
March 11, 2025

उदयपुर/राजसमंद। चका-चौंध स्टेडियम, चौकों-छक्कों की गूंज और क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह के बीच अंतर्राष्ट्रीय लीग एशियन लीजेंड्स लीग के पहले दिन की शुरुआत हुई। लम्बे समय से चर्चाओं का विषय बना हुआ एशियन लीजेंड्स लीग 2025 का नाथद्वारा के मदन पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स सेण्टर में भव्य आरम्भ हुआ।

एशियन लीजेंड्स लीग के पहले दिन अफगानिस्तान पठान्स और एशियन स्टार्स के बीच शानदार टक्कर हुई। मैच की शुरुआत के साथ अफगानिस्तान पठान्स ने एशियन स्टार्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एशियन स्टार्स ने अंत में 6 विकेट की बढ़त के साथ एशियन लिजेंड्स लीग के पहले मैच को जीता। वहीं अफ़ग़ानिस्तान से मेहरान ख़ान 109 रनों के साथ मेन ऑफ़ द मैच रहे।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को एशियन लीजेंड्स लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं दी है, जिसके कारण दिन का दूसरा मैच रद्द कर दिया गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों और अधिकारियों से एशियन लीजेंड्स लीग में भाग न लेने को कहा और साथ ही बीसीबी ने सभी बांग्लादेशी प्लेयर्स को आदेश के निर्देश का उल्लंघन ना करने और करने पर उनके खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा है।

लीग प्रबंधन इस अंतिम समय में रखी गई शर्त से निराश है, जिसे पहले कभी नहीं मांगा गया था और हमारी राय में, यह आवश्यक भी नहीं है, खासकर उन सेवानिवृत्त दिग्गज खिलाड़ियों के लिए जो अब अपने देश का सक्रिय रूप से प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं।

You May Also Like👇

Leave a Comment